जाह्नवी बैडमिंटन में उपविजेता रंगोली में डेगेश्वरी रहीं प्रथम

भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी के विद्यालयीन छात्राओं ने सांसद खेल महोत्सव व दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान कर जात हासिल किया। सांसद खेल महोत्सव में कक्षा बारहवीं की जाह्नवी साहू ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होकर उपविजेता बनी। महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जो विशेष रूप से दिव्यांग जनों के लिए में डेगेश्वरी साहू कक्षा बारहवीं की छात्रा ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांसद खेल प्रतियोगिता की तैयारी व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे ने करवाई और दिव्यांग जनों की प्रतियोगिता के लिए तैयारी व्याख्याता परस राम सिन्हा ने करवाया। इन दोनों छात्राओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने दिव्यांग जनो का उत्साहवर्धन किया और कहा कि मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *