अभियान: जिले में अवैध रूप से रह रहे 15 संदिग्धों पर कार्रवाई

भास्कर न्यूज । कवर्धा जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने थाना कवर्धा व चिल्फी क्षेत्र में कार्रवाई की है। अभियान के दौरान थाना कवर्धा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रह रहें 13 संदिग्ध व थाना चिल्फी में 2 संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया है। जांच में इन व्यक्तियों के पास निवास से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर क्षेत्र से बाहर करना व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। साथ ही मकान मालिक, ढाबा संचालक, होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को चेतावनी दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति उनके यहां निवास कर रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी तुरंत संबंधित थाने में दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील किया गया है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना अनुमति के निवास कर रहा हो या किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त हो, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कवर्धा. इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *