मंडी में कांग्रेस सरकार का आज ‘जनसंकल्प सम्मेलन’:CM सुक्खू 3 साल का रिपोर्ट-कार्ड; अगले 2 वर्ष का विजन बताएंगे, 20 हजार भीड़ का दावा

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने तीन साल पूरे होने के मौके पर आज मंडी में ‘जन संकल्प सम्मेलन’ आयोजित करने जा रही है। पड्डल मैदान में होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ सरकारी उपलब्धियों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि इसे 2027 विधानसभा चुनावों की शुरुआती तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस सरकार इस मंच से तीन वर्षों की उपलब्धियां जनता के सामने रखने के साथ-साथ आने वाले दो वर्षों का विजन भी साझा करेगी। इस दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को भी राहत राशि दी जाएगी। मंडी कांग्रेस के लिए चुनौती वाला जिला मंडी जिला में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला की 10 में से 9 सीटें BJP जीती थी। कांग्रेस इकलौती धर्मपुर सीट जीत पाई थी। ऐसे में कांग्रेस का तीसरी सालगिरह का प्रमुख कार्यक्रम मंडी में करना पार्टी के रणनीतिक बदलाव का संकेत और 2027 के चुनाव के लिए हुंकार रैली के तौर पर भी देखा जा रहा है। 20 से 25 हजार की भीड़ जुटाने का दावा कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का दावा है कि इस रैली में 20 से 25 हजार लोग भाग लेंगे। सरकार ने आज की रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से 1100 से ज्यादा सरकारी बसें चलाने का फैसला किया है। शहर कांग्रेस रंग में रंगा, पूरे मंडी में पोस्टर-बैनर जन संकल्प रैली के लिए मंडी शहर को कांग्रेस के झंडों, बैनरों और सरकारी उपलब्धियों वाले पोस्टरों से सजाया गया है। पड्डल मैदान के आसपास भी बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं, भर्तियों, सामाजिक सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों का उल्लेख किया गया है। ‘जश्न’ से ‘संकल्प’ तक, नाम बदलकर विवाद टाला सरकार पहले इस कार्यक्रम को जश्न के रूप में मनाने जा रही थी, लेकिन मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और विपक्ष के लगातार हमलों के बाद नाम बदलना पड़ा। इसके बाद, कार्यक्रम को ‘जन संकल्प सम्मेलन’ नाम दिया गया, ताकि इसे उत्सव से ज्यादा जनता के प्रति जवाबदेही और प्रतिबद्धता के मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। रजनी पाटिल मंडी पहुंची इस कार्यक्रम के लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल बीती शाम को ही मंडी पहुंच गई है। रजनी पाटिल के अलावा सीएम सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, सभी कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक इस रैली में शामिल होंगे। छोटी काशी में होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी असामाजिक तत्व पर नजर रखी जा रही है। सरकार क्या पेश कर सकती है? इस कार्यक्रम में सीएम सुक्खू तीन वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। वह, बताएंगे कि तीन सालों के दौरान आपदा के बावजूद विकास किया। ओपीएस, सरकारी भर्तियों, पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों के लिए उठाए कदमों की जानकारी सदन में देंगे। इसके साथ सरकार अगले दो वर्षों का रोडमैप भी बताएंगे। जन संकल्प कार्यक्रम की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *