डेढ़ किलो अफीम के साथ एक आरोपी को पकड़ा:गिरफ्तारी पर 2 हजार का इनाम था, 2 थानों में दर्ज NDPS एक्ट के मामले

जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 1.570 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 2000 का इनाम भी घोषित किया गया था। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस अब उनसे अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है। 2 थानों में दर्ज हैं NDPS के मामले पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जिला विशेष टीम और बालेसर / शेरगढ़ थाने की पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकनसिंह पुत्र शैतान सिंह राजपूत निवासी राजपूतों की ढाणी सोईतरा को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से 1.576 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया। मामले की जांच चामू थाना अधिकारी ओमप्रकाश कर रहे हैं। आरोपी पर बालोतरा पुलिस ने 2 फरवरी 2024 को समदड़ी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में 2000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ दो थानों में NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में जिला विशेष टीम के प्रभारी अमानाराम, चिमनाराम, भवानी चौधरी, पप्पू राम, मोहन राम, हरसुखराम, मदनलाल मीणा और बालेसर थाना अधिकारी नरपत दान, भरत, हेमंत और शंकर लाल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *