भारतीय किसान संघ जिला बारां के आह्वान पर 8 जनवरी को किसान शक्ति कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय बारां पर आयोजित होने जा रहा है। इसमें धरना प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। भारतीय किसान संघ कोटा संभाग सहमंत्री महेश मेहर ने बताया कि परवन वृहद् सिंचाई परियोजना और ईआरसीपी परियोजना को जल्द ही राष्ट्रीय परियोजना योजना घोषित किया जाए, जिससे बारां क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी आसानी से पहुंच सके। इसके खेती और किसानी के कार्य में काफी लाभ मिलेगा। सरकार की असंवेदनशीलता के कारण बजट पर्याप्त मात्रा में नहीं देने से काम अटका हुआ है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है। संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि बारां जिले में आयोजित किसान शक्ति कार्यक्रम में झालावाड़ जिले से संभाग संरक्षक सीताराम नागर, संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर, संभाग कार्यालय प्रमुख मनोहर लाल दांगी, जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला युवा प्रमुख परमानंद मीणा, जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम दांगी, जिला मंडी प्रमुख जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला सहमंत्री रामनारायण डांगी, पुरीलाल डांगी, रायपुर अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार, सुनेल अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा, पिपलिया अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर, पिड़ावा अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, पिड़ावा मंत्री रामगोपाल डांगी, पाटन मंत्री सुखदेव, बकानी अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार सहित सैकड़ों किसान भाग लेंगे।


