राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ से जुड़े दोनों प्रमुख वकील संगठनों राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (RHCAA) और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन (RHCLA) का मतदान आज हो रहा है। दोनों एसोसिएशन के चुनाव में कुल 61 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं और मतदान के तुरंत बाद आज रात ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। RHCAA के मुख्य चुनाव अधिकारी हेमंत श्रीमाली के नेतृत्व में मंगलवार को चुनाव कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी, दिनेश कुमार शर्मा, मालमसिंह राठौड़, राजू सिंह धनारी, भंवर सिंह पातावत सहित चुनाव कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। RHCAA का मतदान कार्यक्रम और केंद्र व्यवस्था RHCAA की कार्यकारिणी वर्ष 2025-27 के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 35 प्रत्याशी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव पदों के लिए चुनाव लड़ेंगे। कुल 3,836 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। RHCAA के चुनाव में ये हैं प्रत्याशी: अध्यक्ष पद के लिए- धनराज वैष्णव, रणजीत जोशी और सुरेन्द्र सिंह राठौड़
उपाध्यक्ष के लिए- बुधाराम चौधरी, गजेन्द्रसिंह तंवर, कृपाराम सोलंकी, लक्ष्मीनारायण माथुर, मनोज सिंह, मांगीलाल, पुखराज गोदारा और शैतानराम चौधरी
महासचिव के लिए- अनिल सुराणा, कल्याणसिंह विश्नोई, मंडल दत्त कल्ला, विजय चौधरी और विक्रमसिंह राठौड़
पुस्तकालय सचिव पद के लिए- अरायाना खानम तंवर, कीर्ति सोनी, शारदा विश्नोई, शिवानी वैष्णव
सहसचिव पद के लिए- भारतेंदू पंवार, दीपाराम चौधरी, लालसिंह, नीतू गुड़िया, पुखराज गहलोत, संदीप सिंह चौहान, शीतल शर्मा, तक्षेंद्र शर्मा
कोषाध्यक्ष पद के लिए- गोपाल सिंह चारण, हरीचरण प्रजापत, मोहन लाल गोदारा, मुरली सैन, प्रदीप जैन, राम निवास, सोनिका शर्मा, विजय शर्मा चुनाव मैदान में हैं। RHCLA का मतदान कार्यक्रम
RHCLA के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए मतदान आज सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। रिटर्निंग ऑफिसर मोती सिंह राजपुरोहित ने अंतिम नामांकन सूची जारी की थी, जिसमें सभी 26 उम्मीदवार बरकरार हैं। मतदान के बाद शाम 5:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। RHCLA के चुनाव में ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए- दिग्विजय सिंह जसोल, दिलीप सिंह उदावत, मनीष कुमार व्यास और विनोद चौधरी
उपाध्यक्ष के लिए- रविन्द्र सिंह चंपावत और शीतल कुम्भट
महासचिव के लिए- अरूण कुमार, कैलाश जांगिड़ और नवनीत सिंह बिर्ख
सहसचिव पद के लिए- अशोक कुमार गोदारा, केशव भाटी और मिलाप चौपड़ा
कोषाध्यक्ष पद के लिए- दुर्गेश खत्री, रघुवीर सिंह भाटी और रविन्द्र कुमार पुरोहित
पुस्तकालय सचिव पद के लिए- कोमल आर. वर्मा, शैलेन्द्र कुमार और विकास के. बिश्नोई
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए- आकांक्षा चौधरी, अनुपम गोपाल व्यास, अक्षया शुक्ला, दिग्विजय टाक, कृष्ण कांत व्यास, मनीषा फोफलिया, मनोज कुमार, नंदीपना गहलोत, प्रियंका बोराणा और विरम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।


