प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जोधपुर दौरे पर है। गुरुवार को उन्होंने जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। यहां पर आने वाले फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का जाना और उसके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कच्छवाहा, शिव कुमार सोनी, पवन आसोपा के नेतृत्व में मंत्री का जोधपुर आगमन पर स्वागत किया गया। दिलावर जोधपुर में सरकार के 2 साल पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे जिसमें सरकार की ओर से 2 साल में किए गए विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी देंगे।


