नींव पत्थर गिराने के बियान पर भड़के आप नेता:बोले MLA साब अपना इलाज करवाओं, एक पत्थर गिराएंगे तो दस गिरा कर जवाब देंगे

जालंधर नगर निगम में बुधवार को हुए कांग्रेस विधायक बावा के धरने के बाद जालंधर की राजनीति में बयानबाजी तेज़ हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता ने देर रात लाइव आकर कांग्रेसी विधायक पर धमकी भरे बयानों, झूठ बोलने, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में धांधली के गंभीर आरोप लगाए। बोले एक पत्थर गिरवाएंगे हम दस गिरा कर उसका जवाब देंगे। AAP नेता ने कहा कि आज व्यस्त होने के कारण इसका दिन जवाब नहीं दे सका लेकिन वीडियो देखकर हैरानी हुई कि कांग्रेस MLA शरीफ-शरीफ कहकर धमकियां दे रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर आप एक पत्थर तोड़ोगे, तो हम दस पत्थर तोड़कर दिखा देंगे। भुलेखे में न रहना हारने वाले उम्मीदवारों के नाम पत्थरों पर लगाने का काम आप ने शुरू किया था
उन्होंने दावा किया कि 2017 से 2022 तक MLA रहते हुए कई जगहों पर कांग्रेस नेता ने हार चुके कैंडिडेट्स के नाम शिलान्यास पत्थरों पर लगवाए। ताज़ा उदाहरण देते हुए कहा कि वॉर्ड 83 शिव नगर में भी जीतने वाले पार्षद के बजाय हारे हुए अपने व्यक्ति का नाम लगाया गया। 2027 के बाद आपके पीछे भी हारने वाला शब्द जुड़ जाएगा। AAP नेता ने कहा कि राजनीति में हार-जीत होती रहती है। अहंकार न करो। इंदिरा गांधी भी हारी थीं। आपके पिता भी पहली बार चुनाव हारे थे। जिस तरह आप अहंकार में बातें करते हो, 2027 के बाद आपके पीछे भी ‘हारने वाला’ शब्द जुड़ जाएगा। सड़क निर्माण पर भी सवाल
उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान बनी सड़कों की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि
“होषियारपुर रोड और स्मार्ट रोड कुछ महीनों में ही टूटने लगी थीं। सिर्फ उद्घाटन करना आसान है, काम करना मुश्किल। 30 साल बाद CM ने काम शुरू कराया और आज 90% सड़क बन चुकी है।” कांग्रेस में गुटबाजी का जिक्र
AAP नेता ने कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी की नेता मैडम सिद्धू ने ही उनका जुलूस निकाल दिया।
“अगर टीवी नहीं देखते, तो जाकर देख लो। आज आप भी ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ के नारे सुन चुके हो।” गुंडागर्दी बंद करो, एक साल बाद जनता जवाब देगी
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस MLA सरकारी कर्मचारियों और AAP कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं।
“27 (चुनाव) आने में एक साल ही रह गया है। जनता जवाब देने वाली है। 35 साल आपने राज किया, पर विकास क्या कराया? AAP ने 4 साल में ज्यादा काम किया।” कांग्रेस अधिकारी से रिश्तों का इशारा
उन्होंने यह भी दावा किया कि निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी से MLA के परिवार के वर्षों पुराने संबंध हैं और कई फैसले उन्हीं के प्रभाव में लिए जाते रहे हैं।
“मेरे पास सबूत हैं, यहां तक कि आपके विवाह में उस अफसर की क्या भूमिका थी, यह भी पता है।” जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाओ AAP नेता का विवादित बयान
बयानबाज़ी के दौरान AAP नेता ने कहा कि MLA अक्सर लड़ाई-झगड़ा और ऊँची आवाज़ में बोलते हैं।अगर कोई दिक्कत है, तो अच्छे डॉक्टर को दिखा लो। वरना आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सब ठीक करना जानता है। अंत में AAP नेता ने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा 27 ज़्यादा दूर नहीं, जनता तय करेगी कौन काम करता है और कौन सिर्फ धमकियां देता है। जयहिंद।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *