महासमुंद| बसना ब्लॉक के भंवरपुर बड़ेसाजापाली मार्ग पर ग्राम पंचायत मुडीडीह के पास सड़क किनारे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित महोकर खेत में पलट गया। ट्रक बरगढ़ जा रहा था। गाड़ी के स्टेयरिंग में दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मृतक टेन सिंह पिता मोहर सिंह (40) ग्राम मुडीडीह का रहने वाला था। जो करीब डेढ़ बजे सामान लोड कर ट्रक को घर से बरगढ़ जाने निकला ही था। इस दौरान थोड़ी दूर ही गया था तभी निर्माणाधीन सड़क के बाएं साइड बने सीसी रोड से होकर गुजर रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। जहां ट्रक पलट गया। इससे चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया।


