शाजापुर में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू:कलश यात्रा निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

शाजापुर में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित चार दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। यह आयोजन 11 से 14 दिसंबर तक श्री राम स्मृति स्वास्थ्य उपवन, हर्बल गार्डन, गरासिया घाट, शाजापुर में चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को गायत्री मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु और गायत्री परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें हाथों में पोस्टर लेकर नशे से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। आयोजन के तहत 11 से 13 दिसंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं युग संगीत का आयोजन होगा। वहीं, 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार 12 से 14 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से संपन्न किए जाएंगे। 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शैक्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन सुबह 9 बजे सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार तथा दोपहर 2 से 6 बजे तक दीपयज्ञ एवं स्वच्छता सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है। 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से महापूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 12 से 3 बजे तक युवा चेतना शिविर गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गायत्री शक्तिपीठ के शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें नशा मुक्ति एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। आयोजन में रक्तदान, गर्भोत्सव संस्कार, स्वच्छता सैनिकों का सम्मान और दीप यज्ञ जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *