भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके से जा रही बाढ़ गंगा नदी के चारागाह में फिर से आग लग गई। आग करीब 1 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। जिन सूखे पेड़ों में आग लगी है वहां से 2 सौ मीटर की दूरी पर इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाइप लाइन जा रही है। मौके पर काफी ग्रामीण मौजूद हैं। बाढ़ गंगा नदी स्थित चारागाह में लगी आग स्थानीय निवासी कौशल फौजदार ने बताया कि झारोटी और बाछरैन गांव के इलाके से बाढ़ गंगा नदी जा रही है। नदी पूरी तरह से सुखी हुई है। जिसमें काफी पेड़ हैं। उन पेड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। 15 दिन पहले भी इसी इलाके में आग लगी थी। जहां आग लगी है वहां से करीब 2 मीटर दूरी पर IOCL की पाइप लाइन जा रही है। आग करीब 1 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। हवा की वजह से आग फैलती जा रही मौके पर अभी तक कोई भी प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा है। तेज हवा चलने के कारण आग फैलती जा रही है। यह चारागाह करीब 2 बीघा के क्षेत्र में फैला हुआ है। जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो, आग धीरे-धीरे बाकि चारागाह को अपनी चपेट में ले लेगी।


