जालोर में सड़क पर पड़े करीब 2 साल से गहरे गड्ढों को कांग्रेस के युवा नेताओं के द्वारा सीमेंट व कंकरीट डाल कर मरम्मत कार्य कराया गया। इसके साथ युवाओं ने जालोर विधायक व जिला प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। बता दें कि जालोर शहर के अस्पताल से एसआर पेट्रोल पम्प तक जाने वाली सड़क पर पिछले करीब 2 साल से एक गहरा गड्ढों हो रखा है। जहां प्रतिदिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे। जिसको लेकर आमजन व व्यापारियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों ने इसकी शिकायत करने के आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। जिसके बाद गुरुवार को जालोर युवा कांग्रेस की टीम ने सड़क पर उतर कर सरकार व प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए। जालोर विधायक व मुख्य सचेतक के खिलाफ नारे बाजी की। जिसके बाद सभी संयुक्त रूप से बजट तैयार कर प्रतीकात्मक रूप स गहरे गड्ढों में सीमेंट व कंकरीट डाल कर गड्ढों को भरा गया और सरकार के विरोध प्रदर्शन भी किया। कलेक्टर- मुख्य सचेतक रोजाना यहां से गुजर रहे लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि यहां से प्रतिदिन जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे समेत कई प्रशासन के कई अधिकारी प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। लेकिन हर बार इस गड्ढे को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे यहां से गुजरने वाले व्यापारियों व को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां से एम्बुलेंस दिन में दो से तीन बार मरीजों को लेकर निकलती है। जिस कारण मरीजों को भी बड़ी परेशानी हो रही है।


