पंजाब के लुधियाना में बस स्टेंड के बाहर एक बेकाबू बस ने 3 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावक था कि फेट लगने के बाद लोग काफी दूर जाकर गिरे। ये बस नंगल से आ रही थी। बस की ई-रिक्शा और बाइक से टकराई है। हादसे में 5 से 6 लोग घायल हुए है। बस का ड्राइवर जसवंत सिंह मौके से फरार है। हादसे में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


