छत्तीसगढ़ के धमतरी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक का मर्डर हुआ है। ग्राम सेमरा में 7 दिसंबर की रात कुछ लोगों के बीच गाली गलौज हो रहा था, जिसका रोहित कुमार नाग (23 साल) ने विरोध किया। तभी कुछ युवकों ने मिलकर रोहित को हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप और चाकू से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। मर्डर के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है। बीच बचाव करने आए परिजनों को धमकाया ग्राम सेमरा बी में 7 दिसंबर की रात को हुई थी। मृतक रोहित कुमार नाग (23 वर्ष) ने तालाब किनारे हो रही गाली-गलौज का विरोध किया था। इस पर आरोपी चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव और उनके अन्य साथियों ने रोहित को पकड़कर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप और चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए रोहित के परिजनों को भी एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को धमतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। आरोपियों ने घटना स्वीकारा एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र में मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। आरोपी चंद्रशेखर साहू, झन्नु ध्रुव और विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम


