पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ हमीद को 14 साल कैद:मिलिट्री कोर्ट ने 4 आरोपों में दोषी ठहराया; पूर्व पीएम इमरान के करीबी हैं

पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल कैद की सजा सुनाई है। उनके खिलाफ करीब 15 महीने तक कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चली। फौज की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फैज पर चार गंभीर आरोपों में मुकदमा चलाया गया। उन पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन कर देश के हितों को नुकसान पहुंचाने, सरकारी अधिकार और संसाधनों का दुरुपयोग करने और व्यक्तिगत लोगों को नुकसान पहुंचाने के आरोप थे। सेना ने कहा कि कोर्ट ने सभी आरोपों में फैज को दोषी पाया है, हालांकि उन्हें फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार भी है। फैज को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार में हुए थे फैज फैज हमीद को पिछले साल 12 अगस्त को हाउसिंग घोटाला केस में आर्मी ने अरेस्ट किया था। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया था, जिसके बाद उनका कोर्ट मार्शल शुरू किया गया। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि ISI का पूर्व चीफ को किसी मामले में अरेस्ट किया गया। फैज हमीद पाकिस्तानी आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं। उन्होंने साल 2019 से लेकर 2021 तक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के डायरेक्टर जनरल के तौर पर भी काम किया है। फैज का जन्म पाकिस्तान के चकवाल के लतीफाल गांव में हुआ था। हमीद ने 1987 में पाकिस्तान मिलिट्री अकेडमी को ज्वॉइन किया था। उन्होंने क्योटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी आर्मी की बलूच रेजीमेंट में कमीशन किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *