बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुरुवार दोपहर को लगभग 100 परिवारों के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस के नेताओं और पूर्व विधायक से शिकायतें कीं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। इस निराशा के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। पानसेमल स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा विधायक श्याम बर्डे ने इन सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बर्डे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर गांव और हर व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देना है। गोंगवाड़ा निवासी रविंद्र भंडारी और सकाराम भंडारी ने बताया कि उनके गांव में सड़क, बिजली और पुलिया निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और अन्य कांग्रेस नेताओं से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। गांव का विकास रुक जाने से परेशान होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। अब उन्हें उम्मीद है कि भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गांव का विकास होगा। सामूहिक रूप से पार्टी बदलने की इस घटना ने पानसेमल विधानसभा में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत दिया है। भाजपा को इस कदम से ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल रहा है। विधायक श्याम बरडे लगातार पानसेमल विधानसभा के हर गांव का दौरा करते हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनते है समस्याओं का समाधान भी करते हैं उन्हीं की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए हैं। हमारा गांव पूरा कांग्रेस गांव है उसके बाद भी विधायक श्याम बरडे द्वारा लगातार हमारे गांव में दौरा किया जाता है लोगों के सुख दुख में शामिल होते हैं। बिना भेदभाव के हम लोगों के काम करते हैं इसी को देखते हुए हम भाजपा में शामिल हुए। पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने कहा कि ग्राम गोगवाड़ा आजादी के बाद से कांग्रेस का गढ़ रहा है। कई कांग्रेसी विधायक चुने गए लेकिन क्षेत्र आज भी विकास से वंचित है। कांग्रेस नेता सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, हम यहां आने वाले 3 महीने में प्रयास करेंगे की 24 घंटे लाइट मिले साथ ही यहां पर रोड निर्माण का भी कार्य करवाएंगे उन्होंने पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास का भी आश्वासन दिया है। ग्राम वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विकास योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया विधायक ने भी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की मांग को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।


