गुना के NFL प्लांट परिसर में दिखा तेंदुआ:राहगीरों ने कैमरे में किया कैद; वन विभाग की एडवाइजरी – अकेले न निकलें बाहर

गुना जिले के राघौगढ़ स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) विजयपुर प्लांट के आसपास एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। लगातार दूसरी बार इस तरह की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी हालत में जंगल से सटे इलाक़ों की ओर न जाएं। एडवाइजरी जारी- ग्रुप में निकलें
वन परिक्षेत्राधिकारी राघौगढ़ की ओर से NFL प्रबंधन को भेजे गए पत्र में बताया गया कि प्लांट परिसर के आसपास तेंदुए का विचरण देखा गया है। इसके चलते कर्मचारियों, श्रमिकों और उनके परिवारों को अकेल रूप से बाहर न निकलने, विशेषकर पानी वाली जगहों और घने हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है। सिर्फ़ आवश्यक काम हो तो समूह में ही जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही, यदि किसी को तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है। इसके पहले भी देखा गया था तेंदुआ
इस घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि कुछ समय पहले भी NFL परिसर के गैस अथॉरिटी (GAIL) क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई थी। दोबारा दिखाई देने से साफ है कि यह वन्यजीव अब इस औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार पहुंच रहा है। स्थिति को देखते हुए उप वनमंडल अधिकारी बीनागंज को भी सूचना भेजी गई है ताकि सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा उपाय और मजबूत किए जा सकें। इस बीच NFL प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विभाग की अपील है कि लोग सावधानी बरतें और निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *