जयपुर में बढ़े 62 हजार से ज्यादा वोटर्स:सबसे ज्यादा कोटपूतली और सबसे कम सिविल लाइन में जुड़े ; अब 19 विधानसभा में कुल 52.70 लाख मतदाता

राजस्थान में पिछले दो माह से चल रही मतदाता सूची के रिव्यू में जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों में 62 हजार से ज्यादा वोटर्स की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर और दिसंबर में किए गए इस रिव्यू में सबसे ज्यादा कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से नाम जोड़े गए हैं। सबसे कम सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से नाम जुड़े हैं। आज इन सभी सूची का फाइनल प्रकाशन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से प्रकाशित फाइनल सूची के मुताबिक जयपुर जिले में अब वोटर्स की संख्या 52 लाख 70 हजार 337 हो गई है। नवंबर-दिसंबर में आए 83 हजार 311 आवेदन में से 20 हजार 643 आवेदनों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। वहीं, 62 हजार 668 आवेदकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इससे पहले अक्टूबर 2024 तक किए गए रिव्यू में जयपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 52 लाख 7 हजार 669 थी। सबसे ज्यादा कोटपूतली में नाम जुड़े पिछले दो माह नवंबर-दिसंबर 2024 में सबसे ज्यादा नाम कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए। यहां कुल 9032 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। वहीं सबसे कम सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र में 760 मतदाताओं के नाम इन दो माह में सूची में जोड़े गए। झोटवाड़ा से हटाए गए सबसे ज्यादा नाम विधानसभावार नाम हटाने के मामले में सबसे ज्यादा 2265 नाम झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 6802 आवेदन मिले थे, जिसमें से 4537 आवेदकों के नाम जोड़े गए। वहीं किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 578 लोगों के नाम हटाए गए है। यहां कुल 2734 आवेदन आए थे, जिसमें से 2156 लोगों के नाम जोड़े गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *