पेंशन पर 20 प्रतिशत की दर से आयकर कटौती:बचाव के लिए अपना पेन नम्बर पेंशन पोर्टल पर अपडेट कराएं पेंशनर्स

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देश पर ऐसे पेंशनर्स जिनकी वार्षिक पेंशन 3 लाख प्रतिवर्ष से अधिक है तथा उनके पेन सक्रिय नहीं है या आधार से लिंक नहीं है या पेंशन पोर्टल पर अपडेट नहीं है, उनकी पेंशन से 20 प्रतिशत की दर से स्रोत पर आयकर की कटौती की जा रही है। कार्यवाहक कोषाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि झालावाड़ जिले के ऐसे पेंशनर्स जिनकी पेंशन से 20 प्रतिशत की दर से आयकर कटौती की गई है। वे अपने पेन नं. को आधार से लिंक करवाकर पेन को सक्रिय कराएं तथा पेंशन पोर्टल पर पेन नं. अपडेट करने के लिए पेन कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी 20 जनवरी से पहले संबंधित कोष या उपकोष कार्यालय में जमा कराएं ताकि स्रोत पर कटौती बन्द हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *