तरौली के ग्रामीणों ने अतिक्रमण पर जताया विरोध:कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

मामचारी ग्राम पंचायत के तरौली गांव में आम रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों ने रास्ते से अतिक्रमण हटवा कर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मामचारी ग्राम पंचायत सरपंच आलोक कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र के तरौली गांव में अटा से बजरंगबली तक जाने वाला रास्ता जाटव बस्ती सहित चार गांव से होकर गुजरता है। इस रास्ते पर अवैध अतिक्रमण और कब्जे के कारण आम रास्ता बाधित हो गया। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परेशानी के चलते ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने और आवागमन को सुचारु करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर अतिक्रमण कर घर बनाया गया है। जिसके चलते चार पहिया वाहन और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रामधन, मंगल, रविंद्र सिंह, रामस्वरूप, रामराज मीणा, हंसराम जाटव, गोपाल, विजय, धर्मेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *