प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा मे हुए विविध कार्यक्रम

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा मे हुए विविध कार्यक्रम
कोतमा।
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महराज के प्रकाश पर्व पर जमुना गुरुद्वारे में उत्साह के साथ मनाया गया। दिन भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया।मनाई गई इस अवसर पर जमुना कालरी स्थित गुरुद्वारा पर सुबह से ही कीर्तन व गुरुबानी का पाठ किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सुखविंदर सिंह ने बताया कि मनेद्रगढ़ से आए कीर्तन मंडली द्वारा विशेष कीर्तन व अरदास का कार्यक्रम किया साथ ही गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। दोपहर बाद अरदास के बाद पूरे दिन लंगर का कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान बडी संख्या मे सभी समाज के लोगो ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा मौजूद रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *