पांच लाख के अफीम के साथ 5 गिरफ्तार:सप्लायर और खरीदार भी पकड़ाए, एक लाख रुपए कैश बरामद

हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी में मिले इनपुट के आधार पर पहली बार अफीम कारोबार से जुड़े सप्लायर, खरीदार और मीडिएटर को पकड़ा है। कुल पांच लोग पकड़े गए हैं और इनके पास से एक लाख नगद, एक कार, बाइक जब्त किया गया। मौके से 700 ग्राम अफीम बरामद किया गया। इसकी बाजार में करीब पांच लाख रुपए कीमत आंकी गई है। एडिशनल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में केरेडारी का बैजनाथ महतो पूरे टीम में मीडिएटर की भूमिका में है और वह उत्तर प्रदेश में अफीम मामले में जेल जा चुका है। जेल में ही बैजनाथ की दोस्ती शाजहांपुर (उत्तर प्रदेश) से आए तस्कर हुई थी। बैजनाथ के बुलावे पर ही तस्कर हजारीबाग आए थे और अफीम खरीदने के दौरान पकड़े गए। बाइक की डिक्की से अफीम बरामद अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के तरहेसा से मनातू जाने वाली सड़क में कुछ लोग बाइक से अवैध अफीम लेकर जाने वाले हैं। एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका गया तो चालक भागने लगा। उसे पकड़ पुलिस ने बाइक की डिक्की की जांच की। उसमें एक काले रंग का प्लास्टिक में रखा हुआ 700 ग्राम अफीम और एक लाख रुपए नकद पाया गया। चालक ने अपना नाम बैजनाथ महतो बताया। यूपी के तीन खरीदार गिरफ्तार बैजनाथ महतो ने बताया कि जगेश्वर दोंगी चतरा से अफीम खरीदकर आ रहा है। यह अफीम उत्तर प्रदेश के दो लोगों को चौपारण में उस अफीम को उपलब्ध करा देना था। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर जगेश्वर दोंगी और चौपारण से अतीक अली, मो. अफनान और सनावर को भी गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *