अवैध सल्फर पत्थर लदा वाहन जब्त:कोडरमा से तस्करी के लिए ले जा रहे थे, चालक समेत दो गिरफ्तार

डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरूपहाडी-सपही मुख्य मार्ग स्थित कुशाहना के पास बीती रात वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध सल्फर पत्थर लदा एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया। मामले में चालक सहित एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सोनू कुमार और विक्रांत कुमार के रूप मे की गई। मामले को लेकर रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सपही रोड से होते हुए डोमचांच की तरफ अवैध सल्फर पत्थर लदा एक वाहन जा रहा है। सूचना पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम द्वारा कुशाहना मोड़ के पास वाहन को रोक कर जांच की गई। इसमें 25 बोरा अवैध सल्फर पत्थर पाया गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वे इस पत्थर को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *