अबोहर में एक दस साल का बच्चा आज घर में पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया। उसे इलाज के लिए उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया है। परिजन उसे तुरंत श्रीगंगानगर ले गए। घटना गांव काला टिब्बा की है। रवि कुमार जो कि गांव के स्कूल में चौथी का स्टूडेंट है। आज दोपहर वह अपने घर की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक बैलेंस बिगड़ने से करीब 12 फुट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया। उसके परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार रवि के सिर पर गहरी चोट लगने से सिर में काफी सूजन आ गई है, उसका प्राथमिक इलाज कर सीटी स्कैन के लिए उसे रेफर करना पड़ेगा, वहीं उसकी कमर में भी फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


