कपूरथला में नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, पुलिस बोली- अचानक मुड़कर भागा, पीछा कर पकड़ा

कपूरथला में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हेरोइन और 12 हजार 630 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि SI निर्मल सिंह पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में गांव चूहड़वाल से होते हुए मुश्कवेद, विला कोठी की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। तभी रास्ते में एक युवक पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और खेतों की तरफ मुड़ गया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसका पीछा कर उसे काबू किया और पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय कुमार निवासी गांव पत्ती कमालपुर मोठांवाल बताया। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *