भरतपुर में 1 करोड़ 21 लाख 101 रुपए का मायरा:नर्सिंग ऑफिसर के 6 मामा कैश लेकर भात भरने पहुंचे; कोई सरपंच तो कोई सरकारी टीचर

भांजे की शादी में मामा ने 1 करोड़ 21 लाख 101 रुपए कैश भात (मायरा) भरा। भांजा यूपी के सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है। भात भरने 6 मामा और नाना पहुंचे थे। इसके बाद इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। दावा है कि भरतपुर में इतना मायरा पहली बार भरा गया है। एडवोकेट मनोज पटेल निवासी सिकंदरा ने बताया कि मेरे भतीजे प्रवीण सिंह (27) की शादी गुरुवार को भरतपुर के बयाना में हो रही है। उसकी शादी करौली जिले में बड़ा गांव खटाना की रहने वाली रेखा (24) से हो रही है। भतीजा लखनऊ (यूपी) PJI में नर्सिंग ऑफिसर है। बयाना में इतना भात किसी ने नहीं भरा बुधवार 10 दिसंबर को मायरे का कार्यक्रम था। प्रवीण के 6 मामा और नाना भात भरने के पहुंचे थे। उन्होंने भात में 1 करोड़ 21 लाख 101 रुपए कैश दिए थे। जिसके बाद पूरे इलाके में चर्चा होने लगी। अभी तक बयाना इलाके में इतनी बड़ी रकम से किसी ने भात नहीं भरा है। 3 भाइयों में सबसे बड़ा है प्रवीण मनोज ने बताया- प्रवीण के पिता हेमंत देहरादून हिमालयन अस्पताल में नर्सिंगकर्मी हैं। प्रवीण 3 भाई हैं। जिसमें प्रवीण (27) सबसे बड़ा है। प्रवीण का छोटा भाई सौरव (25) दिल्ली एम्स में नर्सिंग ऑफिसर है। तीसरे नंबर का मयंक है जो इंजीनियर है। प्रवीण ने दादा बनय सिंह पूर्व सरपंच रहे हैं और सीनियर वकील हैं। 6 मामा ने दिया भात प्रवीण का नाना रंजन पटेल करौली जिले में नांगल दुर्गसी ताली खेरा गांव के वाले हैं। प्रवीण के 6 मामा हैं। जिसमें से प्रवीण के दो मामा वेदराम और सुग्रीव अहमदाबाद में रहने हैं उनका वहां पर ट्रांसपोर्ट का काम है। तीसरा मामा भीम सिंह नांगल दुर्गसी के सरपंच हैं। चौथा मामा बनय सिंह सरकारी टीचर हैं। 2 मामा गांव में ही खेतीबाड़ी संभालते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *