मंडी में हल्के भूकंप के झटके:रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता, 5 किलोमीटर भीतर रहा केंद्र

हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। भूकंप शाम 05:14pm बजे आई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर नीचे मापा गया। फिलहाल इन झटकों से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भूंकप को लेकर कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हिमाचल प्रदेश की जियोग्राफिकल कंडीशन के हिसाब से देखें तो भूकंप सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। मंडी, चंबा, कांगड़ा, लाहौल और कुल्लू भूकंप के मामले में अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल हैं. वहीं, सर्दियों के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *