उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 15 को देसूरी नाल आएंगी:लगातार हो रहे हादसों की लेंगी जानकारी, स्थायी समाधान के लिए होगा प्रयास

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 15 और 16 दिसम्बर को राजसमंद और उदयपुर जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी और विशेष रूप से देसूरी नाल घाट सेक्शन में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थाई समाधान पर चर्चा करेंगी। 15 दिसम्बर को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी देसूरी के नाल घाट सेक्शन का निरीक्षण करेंगी, जहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनकी यात्रा के दौरान इस सेक्शन में सड़क सुधार और सुरक्षा उपायों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुंडारा भी जाएंगी, जहां वह राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की माता के निधन पर संवेदना जताएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *