स्मैक तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:एक साल पहले बरामद की गई थी 60.40 स्मैक, अब पकड़े गए मुख्य आरोपी

फलोदी जिले के जांबा थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुई अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में जांबा पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी पूजा अवाना ने बताया कि जांबा थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुए अवैध मादक पदार्थों के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 31 अक्टूबर 2023 को जांबा थाना पुलिस ने 60.40 ग्राम स्मैक और 47,200 रुपये के साथ चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी मुख्य दो आरोपियों, रमेश (30) पुत्र बीरबलराम निवासी मूलराज लोहावट और जितेंद्र उर्फ जीतू ढाका (30) पुत्र रूपाराम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने रमेश और जितेंद्र से अवैध स्मैक खरीदी थी। इस मामले में एएसपी ब्रजराज सिंह और वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा के निर्देशन में जांबा थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *