पुलिया का एक हिस्सा अचानक ढहा:प्रतापनगर-बलीचा हाईवे पर हादसा; बनती पुलिया गिरी, 3 घायल; जनहानि टली

प्रतापनगर-बलीचा बाईपास पर निर्माणाधीन पुलिया का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के दौरान नीचे से निकल रहे बाइक चालक और दो पैदल राहगीर घायल हो गए। पुलिया नवनीत मोटर्स के पास बनाई जा रही है। शुक्रवार रात बेड़वास निवासी श्यामलाल मेघवाल अपनी कंपनी से घर जा रहे थे। तभी पुलिया का मलबा गिरा। उनके अलावा वहां से पैदल गुजर रहे दो युवकों पर यह गिरा। तीनों घायल हो गए। श्यामलाल मादड़ी स्थित वेस्ट एन ड्रग्स कंपनी में सुपरवाइजर हैं। सूचना मिलने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाल लिया। तीनों सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जनरेटर भी गिरा, आग लगी
हादसे के दौरान पुलिया के ऊपर रखा जनरेटर नीचे गिरने से आग भी लग गई। हालांकि, यह ज्यादा नहीं फैली। गनीमत रही कि मलबा गिरने और आग से बड़ी जनहानि नहीं हुई। बाइक चालक गंभीर घायल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *