चाइनीज मांझो के 36 रोल जप्त:निगम की टीम ने उद्योग नगर इलाकों की दुकानों से पकड़े

शहर के नगर निगम उत्तर और दक्षिण की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उद्योग नगर इलाके की दुकानों से चाइनीज मांझो के 36 रोल जप्त कर नष्ट किए। नगर निगम की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुच कर चाइनीज मांझो को बेचने वाले दुकानदारों को पाबंद कर रही है। अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि कोटा नगर निगम उत्तर व दक्षिण की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए। डीसीएम रोड कंसुआ, प्रेम नगर गोविंद नगर क्षेत्र में 7 से 8 दुकानो पर औचक निरीक्षण किया। दुकानों के अंदर और घर में चाइनीज मंझा बेचने के लिए छुपाया हुआ था। निगम की टीम ने 36 चाइनीज मांझे के रोल जप्त किया। चाइनीज मांझे के 36 रोल जप्त कर सब्जी मंडी स्थित अग्निशमन केंद्र में जलाकर नष्ट किए गए। इन सभी चाइनीज मांझो की कीमत लगभग 15 000 से अधिक है। इन सभी दुकानदारों को दोबारा से चाइनीज मांझा बेचने को लेकर पाबंद किया। वही दुकानदारों को कहा कि अगर चाइनीस मांझा दोबारा से बेचते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी। बता दे निगम की टीम अलग-अलग इलाकों में पहुच कर चाइनीज मांझे बेचने वाले दुकानदारों से रोल जप्त कर नष्ट कर रही है। चाइनीज मांझो अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं हाल ही में स्टेशन इलाके के एक व्यक्ति की दोनों आंखों की पुतलियां चाइनीज मांझे से कट चुकी। वही कई पक्षी भी इसमें उलझ कर घायल हो गए और अपनी जान गवा चुके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *