भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला चुनाव अधिकारी मान सिंह गुर्जर, सह चुनाव अधिकारी सुनिता व्यास की मौजूदगी में शहर की सभी 14 मण्डलों के अध्यक्षों एवं मण्डल प्रतिनिधियों की घोषणा हुई। सभी मंडल अध्यक्ष 35 से 45 वर्ष आयु सीमा में नियुक्त किए गए। जिला चुनाव अधिकारी मानसिंह गुजर नें बताया कि कोटा शहर में मण्डल अध्यक्ष के रूप में रेल्वे कालोनी मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय व मंडल प्रतिनिधि सीमा मरोठिया, स्टेशन मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया व मंडल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा सत्तू, नयापुरा मंडल अध्यक्ष संजय समीर सैनी व मंडल प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड, कुन्हाडी मंडल अध्यक्ष ओमशंकर सुमन व प्रतिनिधि चेतन राठौर, रामपुरा मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश महावर व प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष लव आजाद विनय व प्रतिनिधि धर्मेन्द्रसिंह हाडा।केशवपुरा मंडल अध्यक्ष दीनू बंजारा व प्रतिनिधि पारस खीची, महावीर नगर मंडल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा व प्रतिनिधि बृजमोहन गौड, आरकेपुरम मंडल अध्यक्ष अक्षय चौधरी व प्रतिनिधि हरकचन्द जैन, विज्ञाननगर मंडल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी व प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह देवडा, बोरखेडा मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी व प्रतिनिधि सुरेश सिंह जादौन, छावनी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल व प्रतिनिधि भूपेन्द्र भाया, उद्योग नगर मंडल अध्यक्ष मनोज तलाईचा व प्रतिनिधि बद्री आर्य,गणेश नगर मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र नागर व प्रतिनिधि सिंपल शर्मा को नियुक्त किया है।
मान सिंह गुर्जर ने कहा कि शहर में जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं सदस्यता अभियान की टीम के नेतृत्व में जिला प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता, बूथ संरचना एवं मण्डल गठन में राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ जिलों में से एक है। यहां जिला अध्यक्ष एवं निर्वतमान मण्डल अध्यक्षों ने सफल अभियान चला कर अच्छा काम किया है। उन्होनें बताया कि कोटा शहर जिले के सभी 14 मण्डलों में मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि एक साथ घोषित कर, इस तरह से शत प्रतिशत नियुक्ति करने वाला राजस्थान का पहला जिला है। अब अगले सप्ताह तक जिलाध्यक्ष का चुनाव भी करवा लिया जाएगा।


