शिक्षा मंत्री से मिले बेरोजगार कला शिक्षक:कला शिक्षकों के द्वितीय और तृतीय श्रेणी के पद सृजित करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

कला शिक्षा के शिक्षक पदों को भरने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से जयपुर आवास पर मिला। शिक्षा मंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने कला शिक्षकों (चित्रकला व संगीत) के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के पद सृजित कर भर्ती करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महेश गुर्जर, सुरेंद्र मिश्रा, गौरव योगी, गजेंद्र कुमावत, शिशुपाल पटेल, सुरेश कासोटिया, नरेन्द्र योगी आदि ने बताया कि लंबे समय कला शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है और ना ही पद सर्जित किए जा रहे हैं। इसके चलते छात्र- छात्राओं को काफी नुकसान हो रहा है। इन्हें कला शिक्षा की पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। इसलिए जल्द कला शिक्षकों के पद भरे जाए। महेश गुर्जर ने बताया कि इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। यह मुख्य मांगे:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *