खोड़न | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोड़न में बच्चों को टेबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमंत कोठारी, मुख्य अतिथि सरपंच अरविन्द डिंडोर रहे। सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मेहनत कर टेबलेट प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में देवीदयाल सिंह, फूलचंद मीना, हीराचंद नायक, महेंद्र सिंह महेश सुथार, कृतिका भट्ट, ममता मेहता, मनीषा भट्ट, नरेश दायमा, रमेशचंद्र जैन, प्रियंका जानी, कल्पना चौहान, शीला शाह, संगीता मकवाना, हेमन्त पंड्या, जसवंत नायक, विमल चरपोटा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यतिन जैन ने किया। भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा राउमावि कलिंजरा में व्यवसायिक शिक्षा के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास सामग्री िवतरित की। इससे िवद्यार्थियों को ब्यूटी एंड वेलनेस और हेल्थ केयर सीखने की प्रकिया, अभ्यास, कुशलता, निपुणता में अभिवृद्धि होगी। साथ ही ओजेटी प्रशिक्षण के दौरान उनके पास टूल्स होने से प्रैक्टिकल कार्य तेज गति से होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच नरेश डामोर, समाज सेवी कमल पटेल, संस्था प्रधान उमेश जोशी, कौशल मित्र अमित, वीटी भावना शर्मा, उप आचार्य हरचंद खड़िया, पंकज जैन, मनीषा पाटीदार, मोहिनी गरासिया, प्रकाश मावी, अनिल पाटीदार, श्रुति जैन, अनामिका जैन, कपिल पाटीदार, दीपक सुथार, हंसा भगोरा शामिल हुए। संचालन दिनेश दर्जी ने किया। आभार रामचंद्र निनामा ने जताया।


