बांसवाड़ा| विवेकानंद कॉलेज आंजना में देव संस्कृति िवश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया। गायत्री परिवार के जिला उपसंयोजक मोहन पटेल ने अखिल भारतीय गायत्री परिवार के विषय में जानकारी दी। साथ ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र प्रणव कुमार राय ने शास्त्रीय संगीत का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साहिल कुमार एवं सत्यम कुमार ने नशा मुक्ति एवं जीवन कौशल प्रबंधन के विषय में छात्रों से बात करते हुए व्यसन मुक्त होने व विषम मुक्ति के लिए उपाय बताए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वासुदेव व कपिल उपाध्याय, पीयूष कुमार रावल, अभिषेक जैन, प्रदीप मेहता, किरण पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, आलोक पंड्या, लोकेश पंड्या, संजय भट्ट, जय कुमार, आलोक पंडया, जितेंद्र पंड्या, युधिष्ठिर पाठक, राजेंद्र डामोर, दीपक पंड्या, हिमांक जैन, किरण पुरोहित, विमलेश उपाध्याय, शिव कटारा उपस्थित रहे।


