बैठक में मानगढ़ क्रिकेट कप के नियमों की जानकारी दी

बांसवाड़ा| जिला क्रिकेट संघ की ओर से 15 दिसंबर से होने वाले मानगढ़ क्रिकेट कप को लेकर शुक्रवार को अंपायर व स्कोरर की महत्वपूर्ण बैठक हरिदेव जोशी स्टेडियम ठिकरिया में रखी गई। बैठक में शिक्षा विभाग से कपिल जोशी ने सभी साथी अंपायर व स्कोरर को क्रिकेट के विभिन्न नियमों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष नटवर तेली, जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष देव जोशी व शिक्षा विभाग से ड्यूटी पर लगे शारीरिक शिक्षा /कार्मिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *