बांसवाड़ा| विप्र महिला महाकुंभ और खेलकूद प्रतियोगिता 22 दिसंबर को लीयो कॉलेज मैदान में होगी। आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी के नेतृत्व जिला संरक्षक रुद्रेश्वर पंड्या, जिला संरक्षक मंडल सदस्य एडवोकेट दीपक जोशी, महिला प्रकोष्ठ तहसील गनोड़ा अध्यक्ष शशि जोशी ने पिंडावल, साबला और मुंगेड़ में बैठक कर विप्र महिलाओं को आमंत्रण दिया। पिंडावल, साबला में महिलाओं ने महाकुंभ को सफल बनाने का संकल्प लिया।


