बांसवाड़ा| जिला पेंशनर समाज बांसवाड़ा के भवन में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष फजले हुसैन टी जेताजी ने बताया कि पेंशनर दिवस पर पेंशनरों को आजीवन सदस्य बनाने, पेंशन समाज से जोड़ने, आरएजीएचएस व स्वास्थ्य योजना की जानकारी, 70 से अधिक उम्र के पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन दिलवाने, रेस्टीगेशन बहाल करवाने, पेंशनरों के लंबित प्रकरणों, पेंशन, उससे संबंधित विसंतियां आिद के निस्तारण के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी पेंशनरों को इस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।


