बेस्ट-5 सेल्फी और फोटो की विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए, बोलीं-भास्कर पढ़ना अच्छा लगता हैं

बांसवाड़ा| दैनिक भास्कर और के-मार्ट शॉपिंग मॉल की ओर से करवा चौथ पर “एक तस्वीर शृंगार की सुहाग के नाम’ से आयोजित सेल्फी कांटेस्ट की विजेता महिलाओं को शुक्रवार को उदयपुर रोड स्थित के-मार्ट शॉपिंग परिसर में पुरस्कार दिए गए । प्रतियोगिता में महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में शृंगार कर सेल्फी और फोटो भेजे थे। प्रतियोगिता में 4 सदस्यीय ज्यूरी ने 5 बेस्ट शृंगार वाले सेल्फी और फोटो का चयन किया था। इनमें भारती मालवीया पत्नी मयूर सालवी पहले स्थान पर, रातीतलाई की शीतल पत्नी विश्वराज सिंह चौहान दूसरे स्थान और हीराबाग कॉलोनी की सपना पत्नी कार्तिक ने तीसरे स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में शारदा कॉलोनी की डॉ. ज्योति प्रसाद पत्नी ज्वाला प्रसाद चौथे और उदयपुर मार्ग स्थित हिमालय नगर की प्रीति पत्नी गजेंद्रसिंह यादव पांचवें स्थान पर रही थीं। ज्यूरी ने बेस्ट सेल्फी और फोटो का चयन पारंपरिक पोशाक, सेल्फी एंगल और एक्सप्रेशन के आधार पर चयन किया। विजेता महिलाओं को के-मार्ट शॉपिंग मॉल की ओर से पुरस्कार और होटल गैलेक्सी की ओर से डिनर कूपन दिए गए। इस दौरान के-मार्ट के प्रोपराइटर कीर्ति वैष्णव, दैनिक भास्कर के संपादक नरेंद्र जाट, यूनिट हेड शिवराज शर्मा और डिप्टी मैनेजर (एड सेल्स) गजेंद्र पाटीदार ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए। इस दौरान विजेता महिलाओं ने कहा कि दैनिक भास्कर पढ़ना अच्छा लगता है। इससे नॉलेज और हर घटनाओं की सटीक जानकारी मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *