छिंदवाड़ा में होटल के रूम में महिला की हत्या:एक दिन पहले किसी युवक के साथ ठहरी थी, पति बोला- एक सप्ताह से लापता थी

अमरवाड़ा नगर के प्रिया होटल में मंगलवार शाम को एक विवाहित महिला का शव मिला। उसकी पहचान संतकुमारी पति ओमप्रकाश इनवाती (25) निवासी राजाराम खमरा के रूप में हुई। अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया, शाम 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रिया होटल में एक में महिला मृत मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, महिला की हत्या की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि महिला एक युवक के साथ सोमवार को होटल आई थी। दोनों एक कमरे में रुके। आज (मंगलवार) सुबह युवक अचानक रूम में ताला लगाकर कहीं चला गया। शाम तक नहीं लौटा तो होटल संचालक ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद था। इसके बाद दूसरी चाबी से लॉक खोला तो कमरे में महिला जमीन पर पड़ी मिली। उसके गले पर निशान थे। दो बच्चों की मां है मृतिका
मृतका दो बच्चों की मां है। उसके पति ने बताया कि वह पिछली एक सप्ताह से कहीं चली गई थी। आज मौत होने की जानकारी मिली। होटल कर्मचारी का कहना है कि जिस युवक को उसने रूम दिया। वह उसे चेहरे से पहचानता है। उसकी आईडी नहीं ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *