317 किसानों को और कृषि संकाय के 234 छात्रों को अनुदान मिला

भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा श्रीराम चरित मानस मंडल के तत्वावधान में 23 िदसंबर से शुरू होने वाले 11 िदवसीय 11 लाख हनुमान चालीसा पाठ महानुष्ठान, श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को खेल मैदान में भूमि पूजन और धर्म ध्वजा की स्थापना की। मानस मंडल अध्यक्ष महेश पंचाल व संयोजक अमृतलाल पंचाल ने बताया कि मानस भवन परिसर में स्थापित संत विश्वंभरदास फलाहारी महाराज की चरण पादुकाओं का वंदन कर ज्वाला माता मंदिर परिसर से खेल मैदान तक शोभायात्रा निकाली। इसमें मानस महिला मंडल की अध्यक्ष शशिबाला चौबीसा, राधा जोशी, पिंकी जोशी, पुष्पा चैरसिया, सपना व्यास, गायत्री वैष्णव, हेमलता पटेल, राजकुमारी चौहान, रागिनी त्रिवेदी, अलका टेलर, हरतालिका भोई, दीपा खत्री, रक्षा पंचाल, देवकन्या पंचाल, लक्ष्मी पंचाल, अनिता पालीवाल, पूजा सोनी, कृष्णा शर्मा, माया शर्मा सहित महिलाएं भक्ति नृत्य करतीं हुई चल रही थीं। वहीं अशोक पालीवाल, हितेश वैष्णव, विष्णु कंसारा, राजुभाई डबगर के भक्ति संगीत राम की निकली सवारी.. लहर लहर लहराये झंडा बजरंग बली का… पर श्रद्धालु मस्ती में झूमते नजर आए। शोभायात्रा में पचरंगी धर्मध्वजा थामे पं. देवपाल मिश्रा के साथ मंडल के नरहरिकांत भट्ट, रमेश जोशी कुपड़ा, गोविंद अग्रवाल, जयगिरिराजसिंह चौहान, राजेश भावसार, मणिलाल पंचाल, अशोक पंचाल, विनोद जोशी, मनोहर जोशी, शंकरलाल अग्रवाल, कन्हैयालाल सोनी आदि शामिल हुए। मंडल के मधुसूदन व्यास बताया कि ज्वालामाता मन्दिर परिसर से होकर शोभायात्रा कॉलेज खेल मैदान में पहुंचकर पंडित दिव्यभारत पंड्या के आचार्यत्व व पंडित हेमंत त्रिवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा लगवाई। भूमि पूजन के मुख्य यजमान सुरेश शुक्ला रहे। साथ ही 11 लाख हनुमान चालीसा पाठ के मुख्य यजमान भगवतीदेवी-बापूलाल जोशी, लक्ष्मीदेवी-पुरुषोत् तम जोशी, रेखा-गजानंद जोशी, वंदना-देवेंद्र जोशी, राजेश कटारा ने देवी देवताओं का आह्वान कर विधान संपन्न किया। समारोह मंे धर्मपताका की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने महाआरती की। बांसवाड़ा| राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रंगमंच में जिला स्तरीय किसान सम्मलेन में सीएम भजनलाल शर्मा ने जिले के 317 किसानां को 70 लाख और कृषि संकाय के 234 छात्रों को 37 लाख रुपए का अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। कार्यक्रम में सीएम अजमेर से लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी जिलो से जुड़े। किसान सम्मेलन के दौरान सीएम ने कृषि तथा सम्बद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित कृषकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से एक साथ अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। जिले के तीन कृषकों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कृषि विभाग की योजना खेत तलाई निर्माण के लिए 19 कृषकों को 13 लाख रु., सिंचाई पाइपलाइन के लिए 150 कृषकों को 4 लाख रु., कृषि यंत्रों के लिए 20 कृषकों को 2 लाख रु., तारबंदी स्थापना के लिए 114 कृषकों को 49 लाख रु., वर्मी कम्पोस्ट स्थापना के लिए 14 कृषकों को 2 लाख रु. तथा कृषि संकाय में अध्ययनरत 234 छात्रा-छात्राओं को 37 लाख रु. की राशि हस्तांतरित की गई। इसके अलावा जिले के तीन लाभार्थियों को कलेक्टर तथा जनप्रतिनिधियों के हाथों से वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमे सतु देवी निवासी नवाखेड़ा, हेमलता मईडा निवासी घोडी तेजपुर तथा हमीर निवासी लीमथान शामिल है। सम्मेलन में पूर्व सांसद मानशंकर, पूर्व सांसद धनसिंह रावत, पूर्व सांसद बलवीर रावत, प्रधान हकरू मईड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार किसान संघ आदि मौजूद रहे। परतापुर। जवाहर कॉलोनी परतापुर में शुक्रवार से आठ िदवसीय िसद्धचक्र महामंडल िवधान और िवश्वशांति महायज्ञ शुरू हुआ। इसके लिए शुक्रवार सुबह मुनि आज्ञा सागरजी का मंगल प्रवेश हुआ। मुनि की जैन समाजजनों ने भव्य अगवानी की। साधु सेवा संस्थान के प्रवक्ता राहुल शाह आंजना ने बताया कि जैन मंदिर परतापुर से सुबह 8 बजे गुरुदेव का विहार हुआ। इस विहार यात्रा में 56 इंद्र इंद्राणी, 2 सवर्ण बग्घी, चार अश्व, 2 ऊंटों के साथ बांस की लकड़ी पर चलने वाले 2 कलाकार सहित विशेष वाद्ययंत्रों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गणेश मंदिर परिसर पहुंची, जहां गुरु के पाद प्रक्षालन किए। आयोजक सागरमल पंचोरी परिवार ने ध्वजारोहण और श्रीजी का अभिषेक किया। शास्त्री शैलेंद्र और मुनि आज्ञासागर महाराज ने मंत्रोच्चार से शुद्धिकरण कर विधान की प्रक्रियाएं शुरू की। इस अवसर पर साधु सेवा संस्थान के संजय भैया ने प्रदीप भाई परिवार के विधान के लिए भावों का उल्लेख किया। सागरमल ने सभी समाज जनों का आभार जताया। शाम को महाआरती हुई। दिल्ली से आई नाट्य मंडली के कलाकारों ने राजा बलि पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनीष जैन, विनोद जैन, रोनक, प्रफुल, आशीष, बाहुबल, यश, अंकित, विनेश, चिराग मोहित, शुभमजैन समाज परतापुर, नागदा समाज परतापुर, आदिनाथ कॉलोनी, बोरी, गढ़ी, आंजना, मोर, बांसवाड़ा, कोहाला, मुंबई के समाजजन शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *