सिंगरौली में पुलिसकर्मियों का सम्मान:4 लोगों की हत्या मामले को 24 घंटे में सुलझाया

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना इलाके के बड़ोखर गांव में हुई चार लोगों की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने पर मंगलवार को नागरिकों ने पुलिस का सम्मान किया गया। ग्राम बड़ोखर में शनिवार दोपहर चार लोगों के शव सेप्टिक टैंक में मिले थे। जिनकी हत्या दो और तीन तारीख की रात में की गई थी। पुलिस टीम डीआईजी रीवा रेंज साकेत पांडे के नेतृत्व में तेजी से मामले के खुलासे में जुट गई और महज 24 घंटे के भीतर हत्या में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज इस सराहनीय कार्य के लिए जिले के समस्त नागरिकों ने पुलिस के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए पुलिस सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सहित कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नू परस्ते सहित सभी थाना प्रभारी और घटना के खुलासे में शामिल सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *