बांसवाड़ा| शहर में शुक्रवार को कुशलबाग मैदान में डॉ.भीमराव आम्बेडकर भवन में बांसवाड़ा स्थापना दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर धनसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थापना दिवस 14 जनवरी को मनाने को लेकर तैयारी बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सम्पर्क के प्रचार के लिए मयंक जैन, चंकी शाह, सत्यनारायण मीणा, कैलाश चरपोटा, सरदार पारगी, रंगजी डिंडोर, मांगीलाल निनामा, रावजी भाई चरपोटा, नारायण पारगी व चंपालाल बरगोट को जिम्मेदारी दी गई। बांसवाड़ा| मां आशापुरा कल्याण गोगागढ़ धाम जानावारी में 2 से 5 फरवरी तक 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायाग, कल्याण पुष्टि समृद्धि महोत्सव और गंगाजल कलशयात्रा का आयोजन होगा। इसके लिए महंत अजीतसिंह चौहान के सान्निध्य में भूमि पूजन, ध्वजारोहण किया। भूमि पूजन के यजमान समाजसेवी हीरालाल पंचाल, नानूराम पंचाल, दिनेश रावल, जीवतराम कलाल, मांगूसिंह पडियाह, निमेश पटेल, मुन्ना राजा ओडवाड़ा व अन्य समाजसेवी रहे। यज्ञाचार्य पं. पंकज पंड्या व सह विप्रवरों ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। महंत ने सर्व समाज से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। अध्यक्ष प्रवीणसिंह राठौड़ व दिलीपसिंह तंवर सुरपुर ने आभार जताया।


