उपाध्याय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने चतुष्कोणीय मुकाबले में 49 वोटों से जीते

भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। अधिवक्ता गौरव उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस पद के लिए अधिवक्ता गौरव उपाध्याय, तसलीम अहमद, रणछोड़ पाटीदार और जयपालसिंह डाबी के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला था। जिनमें गौरव ने अन्य प्रतिद्वंदी अधिवक्ताओं से 49 वोट अधिक प्राप्त कर जीत दर्ज की। गौरव उपाध्याय इससे पहले एबीवीपी से छात्र नेता रहे हैं। लॉ कॉलेज में भी छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा युवामोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे है। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन में भी साल 2014 में सहसचिव, 2016 और 18 में सचिव का जिम्मा संभाल चुके हैं। चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव में कुल 402 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया। परिणाम घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार सचिव पद के लिए हिरेन पटेल, जितेन्द्रसिंह राव व तरुण अड़ीचवाल के बीच मुकबाला था। जिसमें हिरेन ने 74 वोटों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए शंभुसिंह शक्तावत व अशोक गांधी के बीच सीधे मुकाबले में 120 वोटों से शंभुसिंह ने जीत दर्ज की। पुस्तकालय सचिव के लिए मनोज शर्मा, अश्विन निनामा व जैनेंद्र पाठक ने नामांकन किया था। जिसमें जैनेंद्र ने 74 वोट से जीत दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *