75 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:अलीगढ़ की महिला कसे मनी लांड्रिंग में लिप्त होने और FIR का दिया था झांसा, बिहार से दबोचा

अलीगढ़ की महिला से 75 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग के एक आरोपी को साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को बिहार जाकर गिरफ्तार किया है और अलीगढ़ ले आयी है। दो दिन की रिमांड में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने महिला के मोबाइल नम्बर पर काल की थी और पुलिस अधिकारी बनकर बात की थी। इसके बाद आरोपी ने महिला को मनी लांड्रिंग में लिप्त होने की बात कही थी और बताया था कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग खातों में 75 लख रुपए की ठगी की थी। अक्टूबर में आरोपियों ने की थी ठगी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दोदपुर सर सैयद नगर निवासी कमर जहां पत्नी हिसामुद्दीन अंसारी ने साइबर थाने में शिकायत की। उन्होंने बताया था कि 11 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया था। आरोपियों ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया था। आरोपियों ने पुलिस अधिकारी बनकर महिला से बात की थी और बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी संलिप्ता पाई गई है। इसके साथ ही महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।अगर उसे या मुकदमा खत्म करना है तो रुपए देने होंगे। पीड़िता ने घबरा कर आरोपियों के बताए गए अलग-अलग खातों में 75 लाख रुपए भेज दिए थे। बिहार के आरोपी के खाते में गए थे 37 लाख आरोपियों ने महिला से 75 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे उसमें से 37 लाख रुपए बिहार निवासी आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे।आरोपी अमरेश कुमार सिंह पुत्र महेंद्र प्रसाद सिंह निवासी गांव बभांगमा, जहांगीरपुर जिला वैशाली (बिहार) का नाम इसमें सामने आया था। इसी से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला था और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। 4 जनवरी को अलीगढ़ की पुलिस टीम बिहार के पटना पहुंची थी।यहां से पुलिस ने यादव कॉलोनी से आरोपी अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पटना कोर्ट से पुलिस ने ली है ट्रांजिट रिमांड आरोपी अमरेश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे बिहार के पटना कोर्ट में हाजिर किया था।कोर्ट में हाजिर करने के बाद पुलिस ने न्यायालय से 2 दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया है। ट्रांजिट डिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर अलीगढ़ आई है जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एक दर्जन राज्यों में की है ठगी आरोपियों ने 17 एकाउंट के जरिए ठगी की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तमिलनाडु, उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, नोएडा समेत विभिन्न राज्यों के जिलों में साइबर ठगी की है और लोगों से लाखों रुपए ठगे हैं। अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज होने के बाद साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बंशीधर पांडेय, एसआई धीरज पांडेय, हेड कांस्टेबल राजेश राणा और विनीत कुमार की टीम उसे ट्रैक कर रही थी। जिसके बाद यह टीम बिहार के पटना पहुंची थी और आरोपी को उसके किराए के मकान से दबोच लिया है। अब उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *