गांजा माफिया ने फायरिंग कर क्षेत्र में मचाई थी दहशत:मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

मेरठ लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल। घायल बदमाश निकला गांजा माफिया। एक दिन पूर्व ही गांजा माफिया ने फायरिंग कर क्षेत्र में मचाई थी दहशत। पुलिस चौकी पिलोखड़ी क्षेत्र के तारापुरी गली नं 5 में रहने वाले अजीम ने महल्ले में 09:00 बजे रात्रि हवाई फायरिंग की थी। पास की छत पर खड़ा एक बच्चा हसनैन पुत्र अकरम छत से नीचे की तरफ भागा तो सीढ़ियों से फिसल गया था। बच्चे के चोट आने के कारण मेडिकल में भर्ती किया गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कारवाही की जा रही है। मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन में थाना लिसाडी गेट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली की 06.01.2025 को फायरिंग की घटना करने वाला शातिर अभियुक्त मदीना कॉलोनी फेस – 2 कब्रिस्तान के पास छुपा हुआ है। सूचना पर थाना लिसाडी गेट पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी तो अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त का नाम अजीम पुत्र बुन्दू निवासी गली नं0 05 तारापुरी थाना लिसाडी गेट मेरठ है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा-315 बोर एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अभियुक्त द्वारा फायरिंग की घटना करना स्वीकार किया है। फायरिंग की घटना में एक बालक फायर की आवाज से डरकर छत से गिरकर घायल हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *