बोलेरो चोरी में फरार तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार:कुक्षी बायपास पर साथियों के साथ मिलकर की थी वारदात

बड़वानी के कुक्षी बायपास रोड से बोलेरो वाहन चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर को सुखविलास कॉलोनी में रहने वाले फरियादी अजित सिंह रघुवंशी ने थाने में रिपोर्ट की थी कि 28 दिसंबर को उनका बोलेरो नियो वाहन (एमपी-09-डीएम-3704) को रामदेव बाबा मंदिर के पीछे कुक्षी बायपास रोड से चोरी हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 4 जनवरी को दो आरोपियों नरेंद्र अलावे और अक्षय बड़ोले को पकड़ा। दोनों गुथल थाना आजुआ जिला बड़ौदा (गुजरात) के रहने वाले हैं। उन्होंने चोरी में शामिल तीसरे आरोपी गणेश अलावे का नाम बताया, जो फरार था। कल्याणपुरा बस स्टैंड पर पकड़ाया आरोपी मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी गणेश अलावे को कल्याणपुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *