पार्षद बोले- ठेकेदार ने जेसीबी से मारने का प्रयास किया:श्योपुर नगर पालिका के पार्षदों ने कोतवाली थाने में की शिकायत

श्योपुर नगर पालिका की महिला अध्यक्ष के पति, वार्ड पार्षद और कर्मचारी ने जलावर्धन योजना का काम करने वाले ठेकेदार और ऑपरेटर पर जेसीबी चढ़ाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत नगर पालिका के सभी पार्षदों ने कोतवाली थाने में की है। वार्ड 7 के पार्षद राजू मित्तल का आरोप है कि उनके वार्ड 7 में जलावर्धन योजना का काम घटिया स्तर का किया गया था। ठेकेदार ने वार्ड की सड़क को जेसीबी से खुदवा कर पाइप लाइन बिछाने के बाद दुरुस्त नहीं किया। इसे लेकर नगर पालिका ने मंगलवार को ठेकेदार के काम पर रोक लगा दी। इसके बाद भी ठेकेदार संबंधित काम को करने लगा। इसे रोकने के लिए मैं, नगर पालिका की अध्यक्ष रेनू गर्ग के पति सुजीत गर्ग और नगर पालिका के कर्मचारी बंटी पाराशर मंगलवार शाम मौके पर पहुंचे और काम को रुकवाने के लिए कहने लगे, तभी ठेकेदार के कहने पर जेसीबी ऑपरेटर हम पर जेसीबी चढ़ाने लगा। यह देखकर लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद ऑपरेटर जेसीबी लेकर भाग गया। अब भाजपा और कांग्रेस के पार्षद कोतवाली थाने में ठेकेदार और ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर करने की मांग कर रहे हैं। टीआई बोले- शिकायत मिली है, जांच कर रहे मामले में कोतवाली टीआई सतीश दुबे का कहना है कि काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे पार्षद, अध्यक्ष पति और नगर पालिका के कर्मचारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की गई है। इस तरह की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *