रिम्स में हुआ दुर्लभ बीमारी का इलाज

रिम्स के पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉक्टरों ने एक अजीबोगरीब बीमारी का इलाज किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ढाई साल की बच्ची में 10 साल की बच्ची की तरह शारीरिक विकास हो रहा था। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीके चौधरी के अनुसार, 3 महीने पहले धनबाद की एक बच्ची अस्पताल पहुंची थी, जो गाइनेकोमैस्टिया बीमारी से ग्रसित थी। चूंकि ऐसी बीमारी पहली बार रिम्स अस्पताल में आई थी तो इसके इलाज के लिए कई तरह के शोध पुस्तकों की भी मदद ली गई। पुस्तकों के माध्यम से इसका इलाज खोजा गया और पहली बार इस बीमारी का सफल इलाज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *