न्यायिक दंडाधिकारी एमके इंदवार की अदालत ने साजिश रचने व सरकारी पद का दुरुपयोग करने समेत अन्य आरोपों में जेट के प्रशासनिक सदस्य हंसराज सिंह, फिरायालाल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष विपुल मुंजाल समेत 6 लोगों के खिलाफ समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। शिकायतकर्ता के वकील शुभम सिन्हा ने बताया कि कोर्ट ने धुर्वा के सेक्टर 3 निवासी मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के शिकायतवाद पर संज्ञान लिया है। आरोपियों में अनंत द्विवेदी, विजयराज वर्मा, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल हेसाग के चेयरमैन बीरेंद्र सिंह व सुनीता लिंडा शामिल हैं।


